लंबी पीड़ित गाय को पशु चिकित्सालय पहुंचाते भाजपा नेता !
न्यूज़ फिरोजाबाद
आज इंसानियत का फर्ज निभाते हुए बीते दिन खंजापुर नई आबादी क्षेत्र में लंपी वायरस से पीड़ित पड़ी गाय को नंदी शाला पहुंचाया।
जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी जीनू सिंह ने बताया कि क्षेत्रवासियों से उन्हें जानकारी मिली थी। कि घायल अवस्था में एक गाय जोकि यहां कुछ दिनों से भटक रही है जिसकी कोई सुध नही ले रहा।
सूचना मिलते ही मैं अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा और देखा कि गाय लंपी वायरस की चपेट में आ चुकी है। जिसके कारण उसके शरीर पर जगह जगह खून बह रहा था ओर पिछला पैर भी चोटिल था जिससे दर्द के कारण ठीक से खड़ा नहीं हो पा रही थी ।
फिर टीम ने गाय को निजी उपचार दिया। इसके बाद पशु विभाग के संबंधित अधिकारियों को गाय के घायल होने की सूचना दी सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए गाय को पशु चिकित्सालय पहुंचाया।
इस मौके पर मीडिया प्रभारी जीनू सिंह, भाजपा युवा नेता कुंदन प्रजापति, रूपेंद्र वर्मा राजेश कुमार, दीपू यादव गोयल दिवाकर, शुभम कुशवाह, एवं अन्य सदस्य मौजूद थे। * राजनीति से ऊपर उठकर जीनु सिंह और उनके साथियों के द्वारा किए गए कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।
Comments
Post a Comment